Let’s travel together.

अवयस्क आदिवासियों से रात में भी कराई जा रही थी मजदूरी,मशीन में फंसकर हुई एक अवयस्क आदिवासी की मौत

0 288

सुरेंद्र जैन धरसीवां
औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा की एक फेक्ट्री में अवयस्क आदिवासी बच्चो से रात में भी भारी भरकम काम कराने ओर काम के दौरान एक अवयस्क आदिवासी की मशीन में फंसने से मौत का मामला प्रकाश में आया है पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित गोविंद मिनरल फेक्ट्री का है यहां मुंगेली जिले के अवयस्क आदिवासी बच्चे और बच्चियां भी भारी भरकम पत्थरों को मशीन में डालने का काम करते हैं बीती रात एक अवयक बेगा आदिवसी जिसकी उम्र महज 16,साल 11माह थी वह मशीन में पत्थर डालने का काम कर रहा था तभी मशीन में फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना सोमवार ओर मंगलवार की बीच की रात्रि तीन बजे की है पोस्ट मार्डम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और वह शव लेकर मंगलवार की शाम मुंगेली जिले में स्थित अपने गांव अंतिम संस्कार को ले गए

घटना की जानकारी मिलने पर यह प्रतिनिधि फेक्ट्री पहुंचा लेकिन वहां कोई जिम्मेदार तो नहीं मिले अलबत्ता कुछ अवयस्क आदिवासी बच्चियों जरूर मिली चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि आठ घंटे काम के बदले उन्हें साढ़े तीन सौ रुपए मिलते हैं वह मुंगेली जिले की आदिवासी परिवारों से हैं
तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक
मृतक के चाचा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मृतक का जन्म 1जनवरी 2008 को हुआ था यही जन्म तिथि आधार कार्ड में लिखी है मृतक के माता पिता और तीन छोटी बहने हैं इस घटना ने जहां मातापिता से उनके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया तो वही तीन बहनों से उनका इकलौता भाई भी छीन लिया है
पुलिस कर रही मामले की जांच
टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि पोस्ट मार्डम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |     पुलिस की तत्परता से 28 घंटे में मंदिर चोरी मामले मे हुआ बडा खुलासा      |     वनों और वन्यजीवों के लिए आदिवासियों का त्याग अनुकरणीय : शिवराज सिंह चौहान     |     करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811