Let’s travel together.

विदेश यात्रा से आज स्वदेश लौटेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

0 88

– शाम 4.55 बजे होगा भोपाल आगमन, भोपाल आते ही जुटेंगे काम पर
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छह दिवसीय यूके-जर्मनी की यात्रा के बाद आज स्वदेश लौट रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव पहले दिल्ली, जबकि शाम 4.55 बजे राजधानी भोपाल आएंगे। उनके स्वागत के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल आते ही काम में जुट जाएंगे। सीएम डॉ. यादव शाम 7 बजे समत्व भवन से उर्वरक वितरण की समीक्षा करेंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छह दिवसीय यूके-जर्मनी की यात्रा पर रहे। सीएम डॉ. यादव का यूके का दौरा 27 नवंबर को समाप्त हुआ, जबकि 28 से जर्मनी के दौरे पर रहे। 28 से 30 नवंबर तक जर्मनी की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव म्यूनिख एवं स्टूटगार्ट में कई कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम का आज छह दिवसीय दौरा समाप्त हो रहा है और वह स्वदेश लौट रहे हैं। सीएम भोपाल आते ही काम काज में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाऊस में स्थित समत्व भवन में शाम 7 बजे उर्वरक वितरण की समीक्षा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811