Let’s travel together.

तेज सर्दी के मामले में पीछे हुआ पचमढ़ी, अब कल्याणपुरा आगे

0 62

– शहडोल के कल्याणपुर में पारा 6.1 डिग्री दर्ज
– लोगों की जान पर बन आई तेज सर्दी, दो दिन में दो की मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी के शुरुआती दिनों से ही मप्र का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे आगे चल रहा था. यहां सबसे ज्यादा कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी, लेकिन शहडोल के कल्याणपुर ने तेज सर्दी के मामले में पचमढ़ी को पीछे छोड़ दिया है. बीती रात जहां पचमढ़ी का पारा 7.2 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं कल्याणपुर में पारा 6.1 डिग्री रहा.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर से बर्फीली हवाएं 278 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है, जिसकी वजह से प्रदेश में भी सर्द हवाएं आ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 4-5 दिन बाद प्रदेश में सर्दी और भी तेजी से अपना असर दिखाएगी. बता दें तेज सर्दी अब लोगों की जान पर भी बन आई है. तेज सर्दी की वजह से दो दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है.
कहां कितना रहा पारा
शहडोल के कल्यापुर में रात का तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि मंडला में 6.5, पचमढ़ी 7.2, उमरिया 7.5, नौगांव 8.6, मलाजखंड 9.3, रीवा 9.6, खजुराहो 10.2, राजगढ़ 10.2, बैतूल 10.5, नरसिंहपुर 10.6, सतना 10.6, टीकमगढ़ 10.7, खंडवा 11.0, खरगोन 11.0, सिवनी 11.8 और छिंदवाड़ा में 11.8 डिग्री दर्ज किया गया.
तेज सर्दी से दो की मौत
इधर प्रदेश में पड़ रही तेज सर्दी अब लोगों की जान पर भी बन आई है. तेज सर्दी की वजह से पिछले दो दिनों में लोगों की मौत हो गई है. गुरुवार की सुबह डिंडौरी बस स्टैंड पर अधेड़ की मौत हो गई, ठंड से मौत होने की आशंका बताई जा रही है. जबकि इससे पहले बैतूल में एक युवक का शव मिला था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811