Let’s travel together.

वाहनो की चेकिंग, 23 बनाए चालान, समन शुल्क 9100 रूपये वसूला किया

0 130

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज चौकी के सामने सोमवार को सलामतपुर और दीवान गंज पुलिस ने बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेड बांधने वाले, बिना नंबर प्लेट वाले , वाहन चालकों के चालान काटे गए। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक हेलमेट लगाए रहता तो उसके सर पर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसीलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाना अनिवार्य किया गया है। कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों को जागरुक भी कर रही है। वही पुलिस ने फोर व्हीलर चलाने वाले ड्राइवर की भी चेकिंग की। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का बीमा, गाड़ी का फिटनेस, ड्राइवर सीट बेल्ट बांधे है कि नहीं इसकी भी सघन चेकिंग की गई। जिसमें मोटरसाइकिल, कार , ट्रक, सहित कई वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं होने पर चालान काटे गए।
5 दिन से लगातार दीवानगंज चौकी के सामने हाईवे पर चेकिंग की जा रही है। रोड पर चलने वाले वाहन चालकों में 6 दिन से हड़कंप मचा हुआ है।
सोमवार को पुलिस ने 23 वाहन चालकों के चालान काटकर समन शुल्क 9100 रुपए वसूल किए। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी है कि रोज वाहन चेकिंग की जाएगी। इसलिए सभी यात्री हेलमेट लगाकर यात्रा करें नहीं तो चालान काटा जाएगा।
वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते हुए नजर आए। कई वाहन चालक पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए। मगर पुलिस ने किसी को भी नहीं छोड़ा सबके चालान काटे गए। पुलिस का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज दुर्घटना हो रही है इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल भी अपनी तरफ हर संभव कोशिश कर रहा है कि गाड़ी चालक हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएं मगर इसके बावजूद भी वाहन चालक लापरवाही बरत रहे है। जिसका खामियाजा दूसरे वाहन चालक को उठाना पड़ता है। चेकिंग अभियान में सलामतपुर थाना और दीवानगंज पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा। आने वाले दिनों में भी दीवानगंज पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग अभियान चलता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811