Let’s travel together.

डीएपी के लिए भटक रहे एक महीने से किसान तीन बार आ चुके तहसील कार्यालय

0 262

-खुलेआम बिचोलियों की बहार 1850 में बेंच रहे डीएपी की बोरी

-न पक्ष के नेता किसानों के साथ न विपक्ष के नेता ‌

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

इसे क्षेत्र के किसानों की खुश नसीबी कहे या बदनसीबी की क्षेत्र हमेशा दो दशक से सरकार के साथ कंधें से कंधा मिलाकर भाजपा सरकार के साथ खड़ा रहा हैं विषम परिस्थितियों में भी क्षेत्रीय विधायक को सम्मानजनक पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए जिताया और लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय सांसद के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को देश में दूसरे नंबर की प्रचंड मतों से जीत दिलाई जो आज केन्द्रीय सरकार में कृषि मंत्री बने हुए हैं और क्षेत्र के किसानों की बदकिस्मती देखिए की एक माह में तीन बार तहसील कार्यालय आकर भी उन्हें पांच बोरी डीएपी रात रात भर जागकर भी नसीब नहीं हो रही ।
किसानों ने लगाया ब्लेक का आरोप
किसानों ने कहा कि खुलेआम बिलोचिये 1800 सो से 1850 सो में यह डीएपी कहां से उपलब्ध हो रही यह ब्लेक में कैसे आ रही क्योंकि इस खेल में दबंग राजनेता और दबंग किसानों की मूक सहमति नजर आ रही है।
न पक्ष न विपक्ष किसान बेसहारा
तीन बार तहसील कार्यालय में किसानों के पक्ष में समाजसेवी ही खड़े नजर आये न कोई विपक्ष का नेता किसानों के साथ खड़ा हैं और न पक्ष का नेता क्योंकि इन्हें एक फोन पर भरपूर डीएपी यूरिया खाद उपलब्ध हो जाता हैं जिससे यह अज्ञात बास पर साधना के लिए भूमिगत हो जाते हैं ।
दूसरी तरफ तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय विश्वास दिलाते हैं कि डीएपी की कमी के चलते यह स्थिति बन रही है अभी दो गाड़ी आई हैं जो कल से बटेंगी लेकिन किसानों की जमीन खाली पड़ी हैं जितनी भी देर होगी किसान उतना ही परेशान होगा ‌।
आश्चर्य जनक किंतु सत्य
ऐसा नहीं हैं कि क्षेत्र के नेता भूमिहीन हो अमूमन सभी नेता बड़े किसान हैं और उन्हें कभी डबल लाक गोदाम में खड़े नहीं देखा और न उन्हें डीएपी खाद यूरिया की कमी आई । ऐसे में वास्तविक किसान ही जमीनी स्तर पर महज दो पांच बोरी डीएपी के लिए एक महीने से जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811