Let’s travel together.

यूनानी अस्पताल के कर्मचारियों ने ग्राम सेमरा और अंबाडी में लगाया निशुल्क शिविर

0 161

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची परियोजना के अंतर्गत दीवानगंज सेक्टर के अंबाडी गद्दी करार और सेमरा आंगनबाड़ी केंद्र में यूनानी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यूनानी अस्पताल की ओर से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों को निशुल्क परामर्श और दवाएं प्रदान की गईं। शिविर में 60 से ज्यादा ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर यूनानी चिकित्सालय से संयोगिता गौर, यूनानी कंपाउंडर इमरान खान और साधना सिंह चौहान ने लोगों को परामर्श दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम सक्सेना और सहायिका मोनिका शाक्य ने शिविर के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। शिविर के दौरान लोगों को यूनानी चिकित्सा पद्धति के महत्व और उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय भी बताए गए। वहीं स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण के बारे में बताया गया साथ ही आहार का महत्व समझाया गया। छोटे छोटे बच्चों को आयु अनुसार भोजन की आदतों में बदलाव, किशोरियों की समस्याओं, गर्भवती महिलाओं के पोषण तथा एनीमिया की रोकथाम के बारे में जानकारी विस्तृत रूप से दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811