Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 18 मई 2022

0 477

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान को कष्ट रहेगा। भवन के रखरखाव एवं सुविधा पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृष राशि- मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। भवन के सुविधा विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। ‘क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा’ की मनःस्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना पर विचार कर सकते हैं। मन अशान्त होगा। कार्यक्षेत्र में पुनः कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संचित धन में कमी आएगी।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च अधिक हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित होंगे।

तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार से प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु राशि- नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि- आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार की समस्या बढ़ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आलस्य अधिक रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन राशि- संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं विवादों से बचें। किसी मित्र से कारोबार में वृद्धि के लिए सहयोग मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811