Let’s travel together.

आरोन घटना का आरोपी 10 हजार का इनामी छोटू खांन का धरनावदा-भदौडी रोड पर एनकाउन्टर

0 583

गुना।आरोन में तीन पुलिस कर्मियो की हत्यानकर फरार 10 हजार रुपए के इनामी छोटू खान आज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

जानकारी के अनुसार 13-14 मई 2022 की रात में कुछ बदमाशो द्वारा वन्यवजीवों का शिकार कर मोटर साइकिलो पर रखकर ग्राम सगा बरखेड़ा होते हुये फतेहपुर तरफ़ जाने के दौरान, जिन्हे पुलिस द्वारा चेकिंग हेतु रोका गया तो अज्ञात शिकारी बदमाशों द्वारा पुलिस बल पर फायर करना शुरु कर दिये जिससे उपनिरीक्षक राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव एवं आरक्षक संतराम मीना मौके पर शहीद हो गये थे

आरोपीगण मौके पर शिकार पर किये गये हिरण एवं मोर छोडकर एवं आरक्षक संतराम मीना की इंसास रायफल मय राउण्ड के लूटकर ले गये थे, जो अपनी-अपनी मोटर साइकिलो से जंगल के रास्ते से राधौगढ तरफ भाग थे । इस घटना पर से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध गुना जिले के थाना आरोन में अप.क्र. 212/22 धारा 302, 307, 395, 396, 397, 323, 333, 148, 149 भादवि एवं वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 तथा 25/27 आर्म्स एक्ट इजाफा धारा 201, 202, 203 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।इस घटना के अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस की अलग-अलग 12 टीमों का गठन लगाया गया था ।

इस घटना को अंजाम देने वाले शेष फ़रार आरोपियों में से एक आरोपी छोटू उर्फ़ ज़हीर के आज 17 मई 2022 के सुबह करीबन 05 बजे एक मोटर सायकिल से गुना तरफ़ से राजस्थान तरफ़ भागने की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम भदोड़ी रोड, तेजाजी का चबूतरा ग्राम हरिपुर थाना धरनवदा पर पुलिस पार्टी लगाई जाकर चेकिंग की गई, जहां पर ग्राम भदोड़ी तरफ़ से उक्त मोटर साईकिल के आते दिखाई देने पर, जिसे पुलिस टीम द्वारा हाथ देकर रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी द्वारा मोटर साइकिल रोड के साइड में पटक कर पुलिस पार्टी तरफ फ़ायर किया गया।

पुलिस द्वारा उसे सरेण्डर करने के लिए कहा गया, लेकिन बदमाश द्वारा और गोली चलाना शुरू कर दिया गया, तो पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फ़ायर किए गये, जिसमें आरोपी छोटू उर्फ़ ज़हीर पिता जलील खान उम्र 35 साल निवासी रेलव स्टेशन के पास शाढौरा, जिला अशोकनगर ढेर हो गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811