Let’s travel together.

68 वीं राज्य शालेय हॉकी प्रतियोगिता बालक वर्ग में भोपाल संभाग विजेता एंव बालिका वर्ग में उप विजेता

0 99

 बालक वर्ग में रायसेन के 7 एंव बालिका वर्ग में 11 खिलाड़ी सम्मिलित
रायसेन । सिवनी में दिनांक 8 से 12 नवंबर 2024 तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय अंडर -19 हाँकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भोपाल संभाग फ़ाइनल मैच में शहडोल संभाग को 3-0 से पराजित कर विजेता बना । विजेता भोपाल संभाग में रायसेन ज़िले के खेलो इंडिया सेंटर मंडीदीप के 7 खिलाड़ी सम्मिलित है । सेमीफ़ाइनल में भोपाल ने नर्मदापुरम को 5-0 से पराजित किया ।
बालिका वर्ग में ग्वालियर ने भोपाल संभाग को फ़ाइनल में पराजित कर ख़िताब जीता फ़ाइनल मैच में ग्वालियर ने भोपाल संभाग 4-0 से पराजित किया।
उपविजेता भोपाल संभाग में खेलो इंडिया सेंटर मंडी दीप की 11 खिलाड़ी सम्मिलित हैं । भोपाल संभाग ने सेमीफ़ाइनल में उज्जैन संभाग को दो एक से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया था । विजेता ग्वालियर संभाग में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकीअकादमी (हाई परफॉर्मेंस सेंटर ) कि 18 लड़कियाँ सम्मिलित हैं।


रायसेन की चयनित खिलाड़ी खेलो इंडिया फीडर सेंटर मंडीदीप की खिलाड़ी है। चयनित खिलाड़ियों में 1 रजनी यादव 2 नूतन राघव 3 साधना यादव 4 सलोनी सराठे 5 प्रियांशी रैकवार 6 करोना साहू 7 प्रेरणा रैकवार. 8 गायत्री चौधरी 9 इशिता राजपूत 10 तनु राजपूत . 11 निहारिका
बालक वर्ग 1 दीपांशु सिंह 2.आयुष वर्मा.3 शिवम 4.राम 5 दीपेश मालवी. 6 अजय .7 संजू.
जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविंद दुबे , पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डेय , ज़िला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक ,जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी लोक शिक्षण राजेश यादव ने खिलाड़ियों एंव टीम के कोच श्री प्रह्लाद राठौड़ ,संध्या मेहरा ,नरेंद्र सेन, आरती भल्लवी को बधाई दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811