Let’s travel together.

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में किसान परेशान, डीएपी ऊंट के मुंह में जीरा

0 84

अनुराग शर्मा सीहोर

सोयाबीन की काटने के बाद अब गेहूं की बोवाई शुरू होने वाली है, लेकिन डीएपी खाद के लिए किसान परेशान हैं। शासन प्रशासन के दावे यहां फेल हैं। समिति पर खाद आ रहा वो नाकाफी है और किसानों की भीड़ लग रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि किसानों को डीएपी कैसे बांटे। डीएपी को लेकर क्षेत्र के किसानों में हाहाकार मचा हुआ है लोग मारे-मारे फिर रहे हैं। इस संबंध में किसान का कहना है कि पूरे जिले में किसानों का शोषण हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में किसान सोसाइटियों में भीड़ के रूप में आते है और कुछ किसानों को दो-दो बोरी देकर वितरण किया जा रहा है, जबकि किसानों के हमदर्द केन्द्रीय कृषि मंत्री पूर्व शिवराज सिंह चौहान का जिला है। क्षेत्र में डीएपी खाद की उपलब्धता नहीं कर पा रहा है। जिसके कारण समिति पर खाद जो भेजी जा रहे हैं वो किसानों की संख्या को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।
उनका कहना है कि सहकारी समितियों का बुरा हाल है। किसान सहकारी समिति पर डीएपी खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद सोसाइटी पर उपलब्ध न होने से गेहूं की बोवाई का काम पिछड़ रहा है। डीएपी खाद सोसाइटी पर आने की जानकारी होने पर किसान आते है और वितरण की औपचारिकता पूर्ण हो रही है। किसान का कहना है कि किसान परेशान है और सोसाइटी वाले और प्रशासन कालाबाजारी कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811