Let’s travel together.

यात्री ट्रेनो के रद्द होने व घंटो लेट लतीफी पर पूर्व राज्यसभा सांसद ने उठाये सवाल

0 103

सुरेंद्र जैन धरसीवां
यात्री ट्रेनों के बार बार रद्द करने और अधिकांश ट्रेनों की लेट लतीफी पर पूर्व राज्य सभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा ने सवाल उठाए हैं
पूर्व राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेत्री श्रीमती छाया वर्मा ने कहा कि इन दिनों रेलवे की मनमानी चरम पर है। छत्तीसगढ़ से चलने एवं गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें घंटो लेट चल रही है वहीं कई ट्रेनों को बीच बीच में रद्द किया जा रहा है जिससे यात्रियों में काफी निराशा व्याप्त है। पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि रेलवे को छत्तीसगढ़ से भारी भरकम राजस्व की प्राप्ति हो रही है इसके बाद भी छत्तीसगढ़ के साथ रेलवे द्वारा लगातार भेदभाव किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद खामोश है।


उन्होंने कहा कि सुपर फास्ट ट्रेनों के नाम पर भारी भरकम टिकट किराया लिया जाता है और ऐसे ट्रेन घंटो लेट पहुंचते है, जिससे आम यात्रियों को सीधा सीधा भारी भरकम आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

छाया वर्मा ने आगे कहा कि बहुत कम स्टेशनों में स्टॉपेज वाले दूरंतो ट्रेन भी आजकल 8 से 9 घंटे विलंब से चल रही है जबकि इस ट्रेन में किराया बहुत ज्यादा है। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ट्रेनों में भारी भरकम किराया वसूल कर और ट्रेनों को रद्द या घंटो विलंब कर आम यात्रियों की जेब पर सीधा डाका डाल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811