Let’s travel together.

विन्ध्य की प्रतिभाओं का भोपाल में होगा सम्मान

0 97

विभिन्न परीक्षाओं में चुने गये प्रतियोगियों को किया गया आमंत्रित
राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य तथा अजयसिंह की अध्यक्षता में आयोजन

भोपाल।बघेल खंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट द्वारा बघेलखंड भवन भोपाल में आगामी 5 नवंबर,24 को विन्ध्य क्षेत्र की उन प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है जो संघ लोक सेवा आयोग, प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होकर प्रदेश में विभिन्न पदों पर पदस्थ हैं। इसके साथ ही उन प्रतिभाशाली उदीयमान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में विशेष मुक़ाम हासिल किया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रहेंगे तथा पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा विधायक अजय सिंह जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
यह एक ऐसा संक्रमण काल का दौर है, जब विद्यार्थियों को पढ़ाई में बहुत मेहनत करनी पड़ रही है और सरकारी नौकरी पाना दिन प्रतिदिन बहुत कठिन होता जा रहा है। ऐसे समय में अच्छे अंकों से पास होना और फिर नौकरी के लिए चयन होना एक बहुत बड़े गौरव की बात है। इससे विंध्य का नाम रोशन हुआ है|
सम्मानित करने के लिए बघेलखंड के निवासी आमंत्रित अधिकारियों में संघ लोक सेवा आयोग से चयनित नौ अधिकारी, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित होने वाले नौ डिप्टी कलेक्टर, दो, उप पुलिस अधीक्षक तथा जिला कमान्डेंट होमगार्ड, पन्द्रह नायब तहसीलदार,दो असिस्टेंट ट्रेजरी आफिसर, तीन सहायक संचालक स्कूल शिक्षा, पांच सहायक संचालक उद्योग, दो बीडीओ, सत्रह सिविल जज, दसवीं एवं बारहवीं में मेरिट में आने छात्र और क्रिक्रेट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चुने गये पांच खिलाड़ी शामिल हैं|
बघेल खंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट की स्थापना प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री अर्जुनसिंह की प्रेरणा से भोपाल में सेवारत और निवास करने वाले विन्ध्य क्षेत्र के लोगों में आपसी मेल जोल बढाने तथा उनकी सामाजिक सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढाने के उद्देश्य से किया गया था| इसी तारतम्य में विन्ध्य क्षेत्र की प्रतिभाओं के सम्मान का यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हे।

न्यूज़ सोर्स- डॉ. कमलाकर सिंह महासचिव 
बघेलखड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811