Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया गोवर्धन पूजन

0 61

समाज तभी सुखी रहेगा जब गौमाता सुख से रहें – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
गौकृपा से ही रीवा में विकास के नित नये कार्य हो रहे हैं – उप मुख्यमंत्री

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला में गोवर्धन पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उत्सव पूर्ण माहौल में गोवर्धन पूजन के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने गौपूजन कर गायों को भोजन कराया तथा उनका आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला में हवन कर गोवर्धन की आरती उतारी।


पंचदिवसीय दोपोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में गोवर्धन पूजन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारा समाज तभी सुखी रहेगा जब गौमाता सुख से रहें। गौवंश सड़कों में बेसहारा विचरण न करें। सड़कों के किनारे का खाना व प्लास्टिक न खायें। इनको संरक्षित कर इनकी मुस्कुराहट से ही हमारे प्रदेश व जिले की जनता मुस्कुरायेगी। श्री शुक्ल ने कहा कि गौमाता में देवी देवताओं का वास होता है। इनका गोबर व गौमूत्र पूजन के काम आता है यह पवित्रता की पराकाष्ठा है।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा जिले में एक लाख गौवंश के संरक्षण के लिये अलग-अलग स्थानों में गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। लक्ष्मणबाग गौशाला से प्रारंभ हुई यह गौशाला निर्माण की यात्रा में बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का निर्माण हुआ। हिनौती गौधाम में 25 हजार गायों के लिये गौअभयारण्य बनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गौशालाओं का निर्माण कराकर गौवंश का संरक्षण किया जायेगा ताकि कोई भी गौवंश बेसहारा न रहे। श्री शुक्ल ने कहा कि हम विकास के साथ सनातन संस्कृति को भी साथ लेकर चल रहे हैं ताकि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने रूचि सोयाग्रुप (ईको पार्क) द्वारा हिनौती गौधाम गौअभयारण्य के लिये प्रदत्त दस लाख रूपये की धन राशि का चेक एसडीएम व तहसीलदार को प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811