Let’s travel together.

सर्दी का मौसम आते ही भोपाल विदिशा हाईवे पर बिकने लगे पंजाबी कंबल

0 188

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और लोग सर्दियों से बचने के लिए गरम कपड़े, रजाईयां और कंबल खरीदते हैं। ऐसे ही भोपाल विदिशा हाईवे की सड़कों पर रजाईयों और गरम कंबल की ब्रिकी शुरू हो गई है। यह कंबल जो पंजाब से मंगवाए जाते हैं। जिनकी मध्य पदेश में भयंकर डिमांड है छोटे फुटकर व्यापारी जो पंजाब से कंबल मंगवाकर मध्य प्रदेश सड़कों पर बेचते हैं और इन कंबलों को लेने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ती हैं।
सड़को पर बिकने वाले ये कंबल किसी फेमस जयपुरी रजाइयों से कम नहीं हैं। यह दिखने में सुंदर और हल्के होते हैं साथ ही खूब गरम भी होते हैं। जो कड़ाके की सर्दी में ठंड को रोकने में कारगर हैं। इसलिए इन्हें लोग तुरंत खरीद लेते हैं। ये सभी कंबल अलग-अलग कलर्स, वजन और किमत के होते है। जिसमें कंबल की कीमत 500 रूपये से लेकर 3000 हजार रूपए तक है। इन पंजाबी कंबलों की खासियत होती हैं कि यह लंबे समय तक चलते हैं एक बार खरीदने पर इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह 3-4 साल चलते हैं। इसलिए रजाइयों के मुकाबले लोग पंजाबी गरम कंबल को खूब खरीदते हैं।
भोपाल विदिशा हाइवे पर कंबल बेच रहे दुकानदार बताते हैं कि सर्दियों में इन पंजाबी कंबलों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं। लोग रजाईयों के मुकाबले कंबल खरीदना ज्यादा पंसद करते हैं। सड़कों किनारे कंबल लेकर बैठे सभी छोटे व्यापारियों के कंबल खूब बिक रहे हैं और जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी उतनी ही कंबल की डिमांड भी बड़ती जाती हैं तो सर्दियों के इन कंबलों से लाखों का व्यापार होता हैं और कंबल बनने से लेकर बिकने तक हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता हैं। हाईवे किनारे पर कंबल खरीदने ज्यादातर राहगीर रुकते हैं। जिनमें ज्यादातर ट्रक ड्राइवर होते हैं। क्योंकि ट्रक ड्राइवर कई दिनों तक अपने वाहनों में सामान लेकर सड़कों पर चलते रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811