Let’s travel together.

इंटरनेट पर देखें लड़की बिकने के वीडियो, यूपी से शिवपुरी आ पहुंचा युवक

0 648

-शादी नहीं हो रही थी इसलिए लड़की खरीदने के इरादे से शिवपुरी पहुंच उत्तर प्रदेश का युवक
-युवक ने कहा- शिवपुरी में लड़कियां बिकती है, ऐसा वीडियो देखा, रेट 15000 से 2 लाख तक धड़ीचा प्रथा के कारण आ गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में लड़कियां बिकती हैं, लड़कियों की लगती है मंडी, इस टाइप के वीडियो यूट्यूब पर काफी अपलोड हैं। इन वीडियो को देखकर दूसरे प्रदेशों के युवक भ्रमित हो जाते हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले सोनेलाल मौर्य (35 साल) भी शादी के लिए लड़की की तलाश में शिवपुरी पहुंच गए। शिवपुरी में धड़ीचा प्रथा के बारे में यूट्यूब पर इस प्रथा को लेकर कुछ वीडियो देखे। इन वीडियो में बताया गया कि शिवपुरी में लड़कियां मिलती हैं, मंडी लगती हैं। लड़की की तलाश में उक्त युवक शिवपुरी पहुंच गया और यहां पर लोगों से ऐसी मंडी के बारे में पूछता मिला। तभी एक एनजीओ कार्यकर्ता की नजर पड़ी तो इस एनजीओ कार्यकर्ता ने कहा कि इस तरह की कोई मंडी शिवपुरी में नहीं लगती है।

युवक बोला, अभी तक नहीं हुई शादी इसलिए आया शिवपुरी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले सोनेलाल मौर्य ने बताया कि वह 35 साल की हो गए और अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। उन्होंने आईटीआई किया है और टाइपिंग भी आती है। वर्तमान में एक प्राइवेट फर्म से जड़ी बूटी का व्यापार करते हैं अच्छा कमा लेते हैं लेकिन शादी नहीं होने का मलाल है। उन्होंने यूट्यूब पर शिवपुरी संबंधी वीडियो देखा और इस वीडियो को देखकर कि वह शिवपुरी आ गए और यहां स्थानीय लोगों से इस मंडी के बारे में पूछा।

ऐसे वीडियो से बन रहे हैं लोग मूर्ख

कुंवारे युवाओं की शादी कराई जाती है एग्रीमेंट के आधार पर कुंवारे लड़कों की शादी होती है। इस टाइप के वीडियो यूट्यूब पर काफी अपलोड हैं। विभिन्न प्रकार के कई चैनल इस तरह की खबरें मध्य प्रदेश के शिवपुरी वाले में चलाते हैं जिसके कारण लोग बेवकूफ बन जाते हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की रहने वाले सोनेलाल भी बेवकूफ बन गए और शिवपुरी आ गए। शिवपुरी में कुछ एनजीओ कार्यकर्ताओं ने बताया कि धड़ीचा प्रथा को लेकर के शिवपुरी के बारे में छवि खराब की जा रही है जिस पर पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811