अनुराग शर्मा सीहोर
विजयदशमी पर्व के अवसर पर पुलिस के शस्त्र पूजन की परम्परा रही है। इस दौरान जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्र पूजन की जाती है। लेकिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद पहली बार इस परम्परा में बदलाव आया है।

आज शस्त्र पूजन के लिए जिला प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय भी पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी शस्त्रों की पूजन की। कार्यक्रम के दौरान यज्ञ हवन का भी आयोजन किया गया।