मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संगत संस्था द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेंटल हेल्थ एट वर्क थीम पर कर्मचारियों के वर्कप्लेस पर सकारात्मक वातावरण और वर्क-लाइफ बैलेंस को बनाने पर भी ध्यान देने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला समन्वयक ने मातृ मानसिक स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास ,डिप्रेशन और सामान्य मानसिक विकारों के बारे में ग्रामीणजन को जानकारी दी। संगत संस्था के जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा, ईसीडी हैप सुपरवाइजर गौरीशंकर द्विवेदी, ईसीडी हैप सुपरवाइजर महेंद्र सिंह कुशवाहा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।