Let’s travel together.

9 महीने बाद बुदनी में उतरा सीएम का उडऩ खटोला- बुदनी विधानसभा के गांव-नगर में बने हेलीपेड हुए बेकाम

0 294

अनुराग शर्मा सीहोर

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम पद से क्या हटे कि बुदनी विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर का उतरना ही बंद हो गया है। जब शिवराज सिंह चौहान सीएम थे, तो लगभग महीने में एक से दो बार वह बुदनी विधानसभा के किसी न किसी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से आते थे।

उनकी विधानसभा होने के चलते बुदनी विधानसभा क्षेत्र के भैरुंदा, बुदनी, रेहटी, लाडक़ुई, शाहगंज, सलकनपुर, बक्तरा सहित जैत व अन्य गांवों में हेलीपेड बनाए गए थे। लेकिन शिवराज सिंह चौहान के सीएम पद से हट जाने के बाद से यह हेलीपेड बेकाम के हो गए हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 फरवरी को बुदनी विधानसभा क्षेत्र में सैनिक स्कूल का भूमिपूजन करने हेलीकाप्टर से आए थे, जिसके 9 महीने बाद 8 अक्टूबर को डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से बुदनी भेरुदा आए। जिसे देख बुदनी विधानसभा क्षेत्र के लोग भी यही चर्चा करते नजर आए कि 9 महीने बाद बुदनी विधानसभा क्षेत्र में सीएम का उडऩ खटोला उतरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811