Let’s travel together.

जोखिम उठाकर पुल पर पानी होने के बावजूद निकाली कार,बीच पुल में फंसी

0 144

पुलिस और जन सहयोग से कार को सुरक्षित बाहर निकाला अनहोनी टली
पुलिस ने कार चालक के विरुध्द की चालानी कार्रवाई

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जिले के बेगमगंज में बीना बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के तहत बनाए गए मडिया बांध का पानी रोके जाने पर बीना नदी के बेरखेड़ी घाट के रिपटा कम डेम पर करीब 2 फीट पानी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है बावजूद इसके कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करके नदी पार कर रहे हैं ऐसे ही एक कार चालक ने लापरवाही का सबूत देते हुए उक्त पुल को पार करने का प्रयास किया आगे जाकर कार बंद हो गई चारों ओर पानी देखकर कर में बैठे हुए लोग घबरा गए कार आगे नहीं बढ़ सकी।

सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड के साथ पुलिस जवान पहुंचे और लोगों की मदद से ट्रैक्टर से कार को पानी के बीच से खींचकर बाहर निकाल लिया। कार चलने की स्थिति में नहीं होने के कारण पुलिस ने कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया और चालक हैदर अली जो की मानकी वेयर हाउस से आकर साइट पर जाने का बता रहे थे उन्हें थाने ले आई पुलिस द्वारा शासन की चेतावनी की बावजूद नदी पार करने के मामले में कार चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है। हैदर अली ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके परिवार में किसी की तबीयत ज्यादा खराब थी इसलिए उन्होंने यह लापरवाही पूर्वक कदम उठा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811