Let’s travel together.

महात्मा गांधी और शास्त्री जी के योगदान पर चर्चा , सांची विवि में हिन्दी पखवाड़ा का समापन

0 65

रायसेन।  साँची बौद्ध -भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा के समापन पर महात्मा गाँधी और लालबहादुर शास्त्री जी के विचारों में समानता पर चर्चा हुई। जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक,दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान डॉ. मुकेश कुमार मिश्र ने गाँधी और लालबहादुर शास्त्री जी के विचारों में समानता बतलाते हुए कहा की गाँधी और शास्त्री लोगों के मन में आज भी विराजमान हैं,आपने यह भी कहा की बुद्ध के बाद विदेशों में गाँधी के अलावा और कोई अभी तक नहीं पूजा जाता है। इसका कारण महज इतना रहा की विश्वभूमि को उन्होंने शांति का सन्देश दिया था।

अध्यक्षयीय उद्बोधन में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने कहा कि हमें अपने जीवन को सफल बनाने के लिए महापुरुषों को स्मरण करते हुए कम से कम एक संकल्प लेने के साथ ही अपने जीवन में उस लिए संकल्प के साथ जीने का भरसक प्रयास करना चाहिए। उन्होंने गाँधी जी के विश्व बंधुत्व और करुणा के साथ गाँधी जी के ट्रस्टीशिप के सिद्धांत को भी विस्तार से समझाया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अल्केश चतुर्वेदी ने स्वागत वक्तव्य तथा महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के योगदान पर अपनी बातें रखी।

इस अवसर पर हिन्दी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा में आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्राप्त किए छात्रों – छात्राओं को पुरस्कार दिये गए। हिन्दी विभाग प्रभारी डॉ राहुल सिद्धार्थ की अगुवाई में युवा कवि सम्मेलन, भाषण प्रतियोगिता, निबंध, कविता पाठ जैसे विविध आयोजन हिन्दी पखवाड़ा में किये गये।

अधिष्ठाता प्रो. नवीन कुमार मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए गांधीवादी विचारों को जीवन में उतारने का आव्हान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811