Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल सोमवार 30 सितम्बर 2024

0 117

मेष राशि –कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ हो सकता है। सन्तान के करियर की चिन्ता दूर होगी।  दोस्तों के साथ गेम्स में काफी रुचि ले सकते हैं। रचनात्मक विचारों के कारण लोगों के बीच  लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। साझेदारों के साथ के मतभेद दूर होंगे।

बृषभ राशि – काम पर  एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं तो  कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिये। अपने निजी कार्य दूसरों के विश्वास में न छोड़ें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद हो सकता है। धन को लेकर किसी से वायदा न करें।

मिथुन राशि – आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। यदि  जॉब बदलना चाह रहे हैं तो दिन विशेष रूप से अनुकूल है। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। निजी सम्बन्धों की समस्या को सुलझा लेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। समाज सेवा में आप काफी सहभागी रहेंगे।

कर्क राशि – शब्दचयन में सावधानी रखें। काम समय पर होने के कारण आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के कारण  काम में कुछ परेशानियाँ आ सकती है। अपरिचित लोगों से अपनी निजी बातें शेयर न करें।

सिंह राशि –कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। अनुसन्धान सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुये लोगों को बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार को भी  पर्याप्त समय देंगे। छोटे कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यकलापों और मन्त्र आदि में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि –  शत्रुओं को कमजोर समझने की गलती न करें। छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। इसीलिये  कोई बड़ा निर्णय लेने से  बचना चाहिये। घर में किसी बात के कारण   दबाव बन सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आपका हृदय दुखी होगा।

तुला राशि – नौकरी में स्थान-परिवर्तन करने के लिये दिन शुभ है। नयी पॉलिसी में धन निवेशित कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहने वाला है। होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबार में आय काफी तेजी से बढ़ने की सम्भावना है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि – कारोबार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं।  सहकर्मियों और विरोधियों के ऊपर काफी हावी रहेंगे। कई दिनों से चला आ रहा तनाव  दूर होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में लोग  काफी सम्मान करेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं।

धनु राशि –अध्यात्मिक विषयों और दर्शन को लेकर उत्साहित रहेंगे। सरकारी अधिकारियों के लिये  दिन सुकून दायक हो सकता है।  सुझावों से बाँकी लोगों को काफी अच्छा लाभ होगा। बच्चों के साथ खेलकूद का आनन्द लेंगे। शत्रु  मनोबल तोड़ने का प्रयास करेंगे पर सफल नहीं होंगे।

मकर राशि – कार्यक्षेत्र में  इच्छानुसार काम नहीं हो रहे हैं। मधुमेंह के रोगियों को तनाव और अत्यधिक मेहनत वाले कार्यों से बचना चाहिये।  अपनी छवि की काफी चिन्ता रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

कुम्भ राशि – अपने लक्ष्य को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। वैवाहिक जीवन की उथल-पुथल शान्त हो सकती है। शुभचिन्तक  अच्छी सलाह देने का प्रयास करेंगे। कारोबार में विस्तार करने के लिये अच्छा समय है। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास और मजबूती बढ़ेगी।

मीन राशि-  अति आत्मविश्वासी रवैये से आपको बचना चाहिये। जॉब में   ज़िम्मेदारी का दबाव बढ़ेगा। लेकिन  सब आसानी से सँभाल लेंगे। विरोधी  हितैषियों से आपकी आलोचना कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811