Let’s travel together.

नटेरन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई 02 मोटर साईकिल कीमती 2-20 लाख रु  बरामद की

0 84

विदिशा।  थाना नटेरन में  28 अगस्त को फरियादी भैयालाल आदिवासी निवासी ग्राम सोमवारा एवं  03 सितम्बर को फरियादी अर्जन कोरी निवासी ग्राम आमखेडा सूखा ने अपनी अपनी मोटर साईकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 254/24 धारा 303(2) बीएनएस व 259/24 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया ।

इसके उपरान्त   पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डां प्रशांत चौवे एवं  SDO (P)  गंजबासौदा  मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में हो रही चोरियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नटेरन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक टीग गठित की गई।

प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखविर तंत्र को मजबूत कर एवं सीसीटीव्ही कैमरो के माध्यम से ज्ञात हुआ कि संदेही अरविंद उर्फ तस्वीरा वंशकार निवासी ग्राम आमखेडा सूखा द्वारा मोटर साईकिल चुराई गई है जो लगातार संदेही की तलाश की जा रही थी ।

आज 23.सितम्बर को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर मियांखेडी चौराहा से आरोपी अरविंद उर्फ तस्वीरा वंशकार को मोटर घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 40 जेडबी 2647 को बरामद किया बाद पूछताछ पर एक अन्य मोटर साईकिल अपाची को ग्राम सोमवारा से चुराना बताया । आरोपी के कब्जे से दोनो मोटर साईकिलों को जप्त किया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।

नाम आरोपी – अरविंद उर्फ तस्वीरा वंशकार पिता हम्मीर सिह उम्र 20 साल नि.आमखेडा सूखा थाना नटेरन
जप्ती माल – मो.सा.क्र एमपी 40 जेडबी 2647 एवं एमपी 40-जेडसी 5788 कुल कीमती 2,20,000 रु

उक्त कार्यवाही मे थाना नटेरन प्रभारी आशुतोष सिंह ,उप निरीक्षक रणवीर सिह जाट,सउनि घूमन सिह ,सउनि अनिल यादव ,सउनि सायवर सेल पवन जैन ,प्रआर 154 कमल सिंह धाकड , आर. 217 दिलीप शर्मा , ,आर. 106 अनिल यादव ,आर 229 धर्मेन्द्र सिह ,आर 738 जय प्रकाश गुर्जर ,आर. 676 धर्मवीर सिह ,आर. 921 रवि जाट , आर. 1030 सुनील कोरी ,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811