रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
सतलापुर थाना अंतर्गत हुई घटना दिनांक 27 अगस्त को आरोपी आशीष सेन, दीपक लोधी और शिवेश पाण्डे, जो सभी बंडा सागर के निवासी हैं। और हाल बंसल कंपनी खनपुरा में रहते हैं। ने मामूली विवाद के चलते मृतक फैज अकरम निवासी खनपुरा के साथ इंप्रेशन कंपनी खनपुरा के निकट मारपीट की, जिससे फैज अकरम को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मर्ग जांच पर आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 103 (1), 3(5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगणो की धड़पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन व एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्रीमति शीला सुराणा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सतलापुर निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा अपराध कायमी के तत्काल पश्चात तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना पर आरोपीयोन को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपीयोन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गौहरगंज पेश किया गया है। आरोपी आशीष सेन के विरूद्द जिला सागर में पूर्व से मारपीट व चोरी संबंधी अपराध पंजीबद्द है।
सराहनीय योगदान: आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर, सउनि सउनि अशोक तिवारी, प्र.आर.591 सुनील बर्डे, प्र.आर.395 ओमप्रकाश सिंह, प्र.आर. राजेन्द्र दायमा, प्र आर 141 राजेश धाकड़, आर 75 अजय सिंह की अहम भूमिका रही है।