Let’s travel together.

भारतीय डाक विभाग द्वारा चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान

0 88

– जनजागरूकता रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

-स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं आयोजित

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिवपुरी में भारतीय डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने शिवपुरी शहर में एक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भारतीय डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यालय में भी साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया।
डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा रैली में बैनर पोस्टर हाथ में लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। गौरतलब है कि इस समय भारतीय डाक विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित अपने अन्य कार्यालयों में स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
भारतीय डाक विभाग के सहायक अधीक्षक मनोज प्रताप सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया जा रहा है। रैली निकालकर भी लोगों को बताया गया कि स्वच्छता क्यों आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811