Let’s travel together.

नैक टीम आने से पहले पी जी कॉलेज में हुई समीक्षा बैठक

0 465

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह।स्थानीय पी जी कॉलेज में आगामी समय में नैक ( राष्ट्रीय मूल्यांकन एवम् प्रत्यायन परिषद) टीम के विजिट होने के पूर्व तैयारिया जारी है,जिसकी एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट) तैयार होने के पश्चात प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार के निर्देशन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।विदित हो कि इस महाविद्यालय का इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल 30 मार्च को अप्रूव किया जा चुका है जिसे 15 मई के पूर्व जमा किया जाना है प्रदेश में प्रथम श्रेणी में रखे गए महाविद्यालयों में पी जी कॉलेज पहला होगा जिसने यह रिपोर्ट जमा की है।
इसके पश्चात नैक द्वारा डेटा वेरिफिकेशन तथा छात्र सर्वे की प्रक्रिया एक सप्ताह में प्रारंभ होगी,इस समस्त प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद कॉलेज में नैक टीम का आगमन होगा जहां समस्त दस्तावेजों व सुविधाओ की जांच की जाएगी फिर ग्रेड दिया जाएगा। शासन ने ग्रेड प्राप्त करना अनिवार्य किया है इससे कॉलेज को प्राप्त होने वाले अनुदान में वृद्धि होगी।

“उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सत्र 2021 22 में नैक टीम के आने से पहले तैयारिया की जा रही है,आने वाले दो माह में विजिट प्रस्तावित है इसके पहले विभागीय कार्यों के साथ साथ अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों को भी पूर्ण किया जा रहा है। एसएसआर रिपोर्ट तैयार हो चुकी है आशा करता हूं कि ए ग्रेड प्राप्त होगा”

-डॉ के पी अहिरवार प्राचार्य ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,दमोह

न्यूज स्रोत: डॉ अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811