Let’s travel together.

प्रयागराज महाकुंभ में मृत हुए मोहनलाल के परिजनों को दी जाएगी हर संभव मदद – विधायक डा. चौधरी

0 205

– विधायक ने मृतक का शव का पीएम एवं जल्दी लाने सांसद एवं कृषि मंत्री से कराई उप्र के मुख्यमंत्री से बात

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

प्रयागराज महाकुंभ हादसे के दौरान तहसील के जैतपुर गांव निवासी मोहनलाल अहिरवार की मृत्यु होने के बाद क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को हर संभव मदद देने की बात कही है। उन्होंने घटना के तत्काल बाद केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराजसिंह चौहान की उप्र के मुख्यमंत्री से चर्चा कराई तथा जल्द पीएम के बाद शव ग़ैरतगंज लाने के प्रयास किए।
प्रयागराज हादसे के दौराम मृत हुए मोहनलाल के परिजनों एवं रिश्तेदारों से विधायक डा. प्रभुराम चौधरी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने घटना अत्यंत दुखद बताते हुए इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया तथा कहा कि उनकी एवं शासन की ओर से परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने घटना की रात्रि में ही केंद्रीय कृषि मंत्री एवं सांसद शिवराजसिंह चौहान से आग्रह कर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मोबाइल पर बात कराई तथा शव के जल्दी पीएम के बाद परिजनों के माध्यम से घर लाने के प्रयास किए। विधायक ने रायसेन कलेक्टर से चर्चा कर संबंधित क्षेत्र के जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा सुविधा देने की व्यवस्था को कहा। उन्होंने बताया कि रात्रि से ही मोबाइल पर मेरी चर्चा जारी है तथा इस दुख की घड़ी में उनकी एवं मप्र शासन की ओर से परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811