Let’s travel together.

लोक अदालत में आसानी से होता है निराकरण : न्यायाधीश शुक्ल

0 134

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण के तहसील अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों से आव्हान किया कि आपसी राजीनामा कराएं ओर करें। इससे दो परिवारों के बीच शांतिपूर्ण जीवन जीने का एक मार्ग प्रशक्ति होता है इसमें सभी अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को पहल करते हुए आगे आना चाहिए ताकि भविष्य में आर्थिक एवं मानसिक तथा सामाजिक हनी से बचा जा सके।


इस अवसर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी , सीजेएम निशांत मिश्रा एवं एसडीएम शौरभ मिश्रा ने भी अपने -अपने उद्बोधन में आपसी राजीनामे के लिए सभी पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को प्रेरित किया ।
अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी की खंडपीठ में एमएएसटी के 5 एवं एमजेसीआर का एक कुल 6 प्रकरण निराकृत हुए ।
जबकि प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष शुक्ल एवं प्रथम श्रेणी न्यायाधीश निशांत मिश्रा की खंडपीठ में भी विभिन्न प्रकरणों का निराकरण हुआ है ।
बिजली विभाग ने 554 प्रकरणों को निराकृत कर बिजली उपभोक्ताओं से 49 लाख 50 हजार की वसूली हुई ।
नगरपालिका परिषद के संपत्तिकर में 3 लाख 62 हजार एवं जलकर एक लाख 40 हजार की राशि जमा कराई ।
भा.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बेगमगंज के 94 ऋण प्रकरणों में 5 करोड़ 22 लाख बकाया में एक भी नहीं जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 253 में 2 करोड़ 33 लाख में 3 प्रकरण में समझौता राशि मात्र 5069 रु. आई एवं एक ऋण में रिकवरी 30 हजार जमा हुई ।
सेंट्रल ग्रामीण बैंक बेगमगंज मुख्य शाखा 9 ऋण प्रकरण में 4412144 रु. एवं सांध्यकालीन शाखा 10 में 3433664 तथा सुल्तानगंज शाखा के 5 प्रकरण में 1506765 रु. की वसूली जमा हुई ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811