Let’s travel together.

उत्तम संयम व्रत का महत्व बताया,मुनि निराकुल सागर बोले- संयम से मनुष्य जीवन की सार्थकता

0 47

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर में पर्यूषण पर्व के छठे दिन सुगंध दशमी का पर्व का हर्षाेल्लास से मनाया गया। साथ ही उत्तम संयम धर्म की विशेष पूजा-अर्चना कर अष्टकर्माे के नाश को हवन कुंड में आहुति दी गई।सभी जिनालयों में छठे दिन सुगंध दशमी के पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर में प्रथम शांति धारा की गई। मंदिर जी में श्रद्धालुओं ने अष्टकर्माे के नाश को हवन कुंड में निर्वाण कांड पढ़ आहुति दी। इस दौरान शुक्रवार को अपने प्रवचन में मुनिराज निराकुल सागर ने कहा कि दशलक्षण पर्व का छठा दिन अपनी इंद्रियों को वश में कर संयम से रहने की सीख देता है। संयम से जीवन व्यतीत करने वाला प्राणी सुखी रहता है। जिस मनुष्य ने अपने जीवन में संयम धारण कर लिया है, उसका मनुष्य जीवन सार्थक और सफल है। उत्तम संयम के पालन से मानव आत्मा से परमात्मा की ओर जाता है। संयम के दो भेद होते हैं, इंद्रिय संयम और प्राणी संयम। स्पर्श, रसना, ध्राण, चक्षु और कर्ण ये पांच इंद्रियां है। इन इंद्रियों के विषय में आसक्त हुआ।

उन्होने कहा कि यह मोही प्राणी अपने स्वभाव को भूल रहा है। अपनी अज्ञानता का परिणाम है कि सामर्थ शक्तिमान होते हुए भी इस का दास बना है।एकाग्रता के साथ हर व्यक्ति को ध्यान करना चाहिए तभी जीवन सार्थक होता है। अनमने मन से बगैर एकाग्र हुए किया गया ध्यान दूरगामी परिणाम नहीं दे सकता है। जहां पवित्रता, सुचिता होती है वहां शौच धर्म है। स्वभाव की पवित्रता में आ जाए तो उसी का नाम शौच धर्म होता है। लोभ- क्रोध, अहंकार, माया, मान, कशाय की जड़ है। इससे बचना है। तो जीवन मे सुचिता, पवित्रता को प्रथम स्थान पर रख कर कार्य करना होगा। पर्युषण पर्व पर महिलाओं ने सुगंध दशमी का व्रत रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811