Let’s travel together.

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अयोध्या की बढ़ी सुरक्षा,खुफिया तंत्र हुआ अलर्ट,एसएसपी ने किया निरीक्षण

0 137

धमकी भरा ऑडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एवं खुफिया तंत्र के कान हुए खड़े

वर्ष 2005 में रामजन्मभूमि पर हुए आतंकी हमले में इसी संगठन का नाम आया था सामने

अयोध्या।पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा भव्य राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद रामनगरी अलर्ट मोड पर आ गई है।राम मंदिर में निगरानी बढ़ा दी गई है। राम मंदिर समेत महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की भी सुरक्षा में इजाफा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।एस‌एसपी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या धाम की सुरक्षा पहले से ही कड़ी है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित करते हुए सीनियर राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। विभिन्न जोन में सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात हैं।

एस‌एसपी ने बताया कि जिला पुलिस के अलावा पीएसी की भी कई कंपनियां प्राप्त हुई हैं।पीएसी को लगाकर सुरक्षा की जा रही है।एटीएस कमांडो भी पहले से निगरानी कर रहे हैं।महत्वपूर्ण स्थलों की भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी 24 घंटे की जाती है। पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखा जाता है, जो भी रियल टाइम इनपुट जनरेट होते हैं, उसको लेकर ग्राउंड पर लगे हुए लोगों को तत्काल कंट्रोल रूम से सूचित किया जाता है। उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाती है। वहीं, रामजन्मभूमि परिसर में तैनात अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |     रुबीना बेगम को मिला शिक्षक रत्न सम्मान     |     सत्संग और संत की शरण में ही अहंकार नष्ट होता है -देवेंद्र रावत     |     धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811