Let’s travel together.

सीजन में सम्राट अशोक हलाली डैम के छठवीं बार गेट खोले गए

0 171

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड में स्थित सम्राट अशोक सागर बांध के कैचमेंट एरिया में इनफ्लो होने से डैम का लेवल 459.61/459.61 मीटर एवम जल भराव 100 % हो गया है। अतः जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए मंगलबार दोपहर 12 बजे बांध के 3 गेट कुल 0.50 मीटर ऊंचाई में खोले जा गए थे। जिससे लगभग 131 क्यूमेक्स डिस्चार्ज पास हो रहा था। मंगलवार बुधवार को भोपाल सहित आसपास क्षेत्र में हो रही जोरदार बारिश के कारण बुधवार सुबह हलाली डैम के पांच चैनल गेट 1 मीटर तक खोले गए थे शाम 5 बजे जलस्तर ज्यादा के कारण दो चैनल गेटों को को तो को 0.5 मी बढ़ाया गया है।


कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से डैम में इनफ्लो अधिक आ रहा है एवम मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले 3 घंटो में भारी बारिश की चेतावनी के चलते सम्राट अशोक सागर डैम के गेटों की हाईट बड़ाने की आवश्यकता पड़ है इस कारण 2 गेटों की हाईट 0.50 मीटर और अधिक बड़ाई जा गई हैं इस प्रकार 3 गेटों की हाईट 1.0 मीटर और 2 गेटों की हाईट 1.50 मीटर में खोले गए हैं।जिससे लगभग 520 क्यूमेक्स डिस्चार्ज पास होगा ।

सम्राट अशोक बाँध हलाली डेम के कार्यपालन यंत्री रमेश चौहान ने बताया किहलाली डैम के छठवीं बार गेट खोले गए हैं।20 दिन पहले अशोक सम्राट हलाली डैम के पांच चैनल गेट खोले गए थे इसके बाद 25 अगस्त,2 सितंबर, 4 सितंबर को दो गेट खोले गए थे मंगलवार को तीन चैनल गेट खोले गए हैं। डैम में पानी ज्यादा आने के कारण बुधवार को पांच चैनल गेट 1 मीटर तक खोले गए हैं। भोपाल क्षेत्र में जमकर बारिश हुई जिससे हलाली डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण पांचवीं बार गेट खोले गए हैं। हलाली डैम का लेवल बनाने के लिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे कोसा खेड़ी गांव की नदी उफान पर है।

हलाली डैम का जल स्तर बढ़ने पर मंगलवार को तीन चैनल गेट 0.50 मीटर तक खोले गए थे बुधवार को पांच चैनल गेट 1 मीटर तक खोले गए हैं। मगर पानी ज्यादा आने के कारण शाम 5 बजे दो गेटों को 0.5 मीटर तक बढ़ाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर उनकी हाइट और बढ़ाई जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811