Let’s travel together.

फ्लाईबाई एंटरटेनमेंट का नया गाना मजबूरियाँ हुआ रिलीज़

0 85

शिवपुरी। शिवपुरी के उभरते अभिनेता आरव कान्हा शर्मा का नया गाना मजबूरियाँ जो 12 जनवरी को लांच हुआ था, इस गाने को हर तरफ़ काफ़ी काफ़ी पसंद किया जा रहा है। अपने क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स से लोगों का भरपूर एंटरटेनमेंट करने वाली टीम फ्लाईबाई एंटरटेनमेंट ने लंबे ब्रेक के बाद अपना नया गाना ‘ मजबूरियां’ लांच किया है। गाने को यूट्यूब पर तो अच्छा रिस्पांस मिल ही रहा है साथ ही स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर भी गाना खूब सुना जा रहा है।


यहाँ आप पूरा गाना सुन सकते हैं https://www.youtube.com/watch?v=o6lvroZLfPk
गाने की ज्यादातर शूटिंग भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में की गई है। एक म्यूजिक बैंड की कहानी पर आधारित इस म्यूजिक वीडियो में कान्हा आरव शर्मा और प्रज्ञा दुबे ने लीड रोल निभाया है और साथ ही स्क्रीन पर देवयानी मरमट, समीक्षा झा, अवनीश चौधरी भी नजर आ रहे हैं। प्रशांत पाल के लिखे इस गाने को मोक्ष शर्मा और कृष्णा शुक्ला ने इस गाने को आवाज दी है। वीडियो के डायरेक्टर और एडिटर राहिल शर्मा हैं और एडिटिंग में इनका साथ पराग बाथम ने दिया है। ‘मजबूरियां’ लोगों के बीच काफी तारीफ बटोर रहा है। यूट्यूब के अलावा ये गाना स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक सहित तमाम स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |     शिवपुरी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर फर्म ब्लैकलिस्ट होगी , 28.46 लाख की बैंक गारंटी राजसात करने के आदेश     |     कोलारस में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक और प्रशिक्षण सम्पन्न       |     मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811