Let’s travel together.

चना सेम्पलिंग और तुलाई में किसानों से जमकर की जा रही लूट

0 452

–लूटमार पर रोक लगाने जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश

शिवलाल यादव

रायसेन।रायसेन सोसाइटी से जुड़े गांवों के किसानों के समर्थन मूल्य पर खरीदी सागर भोपाल स्टेट हाइवे स्थित सरकारी वेयर हाउस पर की जा रही है।खरीदी जिला विपणन संघ रायसेन के अधिकारी नीरज भार्गव के अधीन बीदपुरा सोसाइटी प्रबंधक राजेन्द्र उपाध्याय, आदर्श उपाध्याय द्वारा किसानों की चना खरीदी की जा रही है।किसानों मेवत सिंह जयराम धाकड़ राजेन्द्र सिंह, एनकुमार यादव, मोहबत सिंह, रईस खान ,मुफ़्ज्जिर खान मेवाती ने आरोप लगाते हुए कहा कि वेयर हाउस के सर्वेयर, सुपरवाइजर की मौजूदगी में मनमानी पूर्वक सेम्पलिंग की आड़ में किसानों की ट्राली से 4 से 5 किलोग्राम चना पॉलीथिन में ली जा रही है।

इतना ही नहीं हम्माल तुलावटियों द्वारा किसानों की ट्राली के चने तुलाई के कारण तिरपाल पर फैलाकर तुलाई की जाती है।कुल मिलाकर हरेक ट्राली में हम्माल 10 से 15 किलो चना काट लिया जाता है।वहीं हरेक 50 किलोग्राम की बोरी में 500 से 600 ग्राम तुलाई ज्यादा की जा रही है।
सर्वेयर यहां एफएक्यू के नियमो की आड़ का बहाना बनाकर चना से भरी ट्राली फेल कर रहे हैं।बदले में ट्राली पास कराने की आड़ में किसानों से रुपये ऐंठकर प्रवेश कराई जा रही है।इस तरह किसानों के साथ हो रही दोहरी तिहरी लूट पर अंकुश लगाने जिम्मेदारी अधिकारी भी पर्दा डालकर अपनी मौन स्वकृति दे रहे हैं।इस तरह वेयर हाउस बम्होरी में चना तुलाई के दौरान लुटने को मजबूर हैं।
इनका कहना है…..
वेयरहाउस बम्होरी में चना तुलाई की शिकायतें किसानों ने की है।मैं शिकायतों को गंभीरता से लेता है।गड़बड़ी करने वालों पर जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई करूंगा।

–नीरज भार्गव महाप्रबंधक जिला विपणन विभाग रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811