Let’s travel together.

हाइवे 18 पर सामने से आरही कार को बचाने में दूसरी कार सड़क से उतर पेड़ से टकराई, एक घायल

0 169

मुकेश जैन दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाओं का रुकना बंद नहीं हो रहा है रोज कहीं ना कहीं भोपाल विदिशा रोड पर दुर्घटना हो रही है। जिसमें अभी तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है तो 70 से ज्यादा घायल हो चुके हैं।
सोमवार को भी भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित मिलिट्री कैंप के पास कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू एल 2545 विदिशा से भोपाल जा रही थी जैसे ही
बालमपुर के मिलिट्री कैंप के पास पहुंची तो सामने से दूसरा वहान आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में कार ड्राइवर ने कार को रोड से नीचे उतार दिया जिससे कार पेड़ से टकराकर रुक गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे जिनमें से एक को गंभीर चोट आई जबकि दो व्यक्ति सुरक्षित थे। कर आगे से पूरी तरह से डैमेज हो गई।


बता दें कि अभी तक कई लोगों की मौत भी हो रही है भोपाल भानपुर से लेकर त्रिमूर्ति चौराहा सलामतपुर तक 40 किलो मीटर मार्ग पर रोज दुर्घटना हो रही है इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है इसके अलावा भी रोज कहीं ना कहीं इस रोड पर राहगीरों की मौत हो रही है इसके बावजूद भी इस रोड पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811