Let’s travel together.

उज्जैन में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

0 218

हेमेंद्र तिवारी

उज्जैन। म प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष आर.के.वाणी के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवनगर उज्जैन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान समारोह ओर निःशुल्क विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया ।

इस अवसर पर सभी उपस्थित
शिक्षकगण का सम्मान जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद कुमार जैन, सेवा निवृत्त बैंक प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक एस.एस. नारंग, प्रोफेसर देवेंद्र गोधा,सुरेश छाबड़ा पीएलवी प्रवीण जैन ने किया।
न्यायाधीश अरविंद जैन ने शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देनेवाले शिक्षकगण को शाल, पुष्पमाला व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि “समाज की रीढ़ का किरदार निभा रहे शिक्षक वह मोमबत्ती है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करते हैं, उन्होंने कहा कि हमें अपने शिक्षकों के प्रति हमेशा सम्मान का भाव रखना चाहिए। जिस प्रकार एक घर को बनाने में मजबूत नींव की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार विद्यार्थियों के जीवन के आधार को मजबूत बनाने में शिक्षकों का अहम योगदान रहता है। जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा व दशा देने का काम शिक्षक करते हैं।
इसी प्रकार श्री नारंग ने कहा कि एक शिक्षक ही है जो मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाता है। गुरु ही मनुष्य को गोविंद तक पहुंचाने का मार्ग दिखाते हैं। सर्वप्रथम गुरु का ही वंदन करना चाहिए। गुरु का दर्जा सबसे ऊपर होता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव सहित, प्रोफेसर देवेंद्र गोधा, सुश्री अर्चना कुल्मी, बृजेश शर्मा, डॉ. प्रदीप पाराशर, श्रीमती शैफाली चतुर्वेदी, शशांक शुक्ला, श्री प्रदीप त्रिवेदी, डॉ. मनोज द्विवेदी, दीपक चितले। राजेश गंधरा, श्रीमती सारिका उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, डॉ. श्रीमती अमा शर्मा एवं अन्य शिक्षकगण-शिक्षिकाएं ओर लगभग 150 विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री अर्चना कुल्मी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811