देवेन्द्र तिवारी रायसेन
आज गर्ल्स स्कूल रायसेन से पैदल तिरंगा यात्रा कलेक्टर ऑफिस में जाकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणाओं को पूरी करने का ज्ञापन दिया और कलेक्टर के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया की 4 सितंबर तक हमारी मांगे पूरी न होने पर 5 सितंबर शिक्षक दिवस को पूरे मध्य प्रदेश से अतिथि शिक्षक सीएम हाउस का घेराव करेंगे जिसका पूरा उत्तरदायित्व सरकार का होगा ।

ज्ञापन देने में मुख्य रूप से रायसेन जिला अध्यक्ष मनोहर शर्मा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज शर्मा जिला उपाध्यक्ष अमित रिछारिया सदस्य मुरली राठी विवेक रिछारिया हंसराज शर्मा सनी खत्री अनुराग शर्मा रितेश चक्रवर्ती पूजा अहिरवार रचना नामदेव पन्ना अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।