Let’s travel together.

दीवानगंज क्षेत्र में 3 साल से गौशाला का निर्माण,एक पूर्ण दो निर्माणाधीन

0 165

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में 3 साल से गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। 10 किलोमीटर के अंदर तीन गौशालाएं बन रही है। जिनमें से एक बनकर तैयार हो गई है जिनमें 70 पशु को रखा जा रहा है जबकि दो अभी अधूरी पड़ी हुई है तीनों गौशालाओं में 300 पशुओं को छोड़ा जा सकता है हर गौशाला की 100 पशुओं छोड़ने की क्षमता हे।

बता दें कि जिले के क्षेत्रीय विधायक डाक्टर प्रभु राम चौधरी ने लगभग चार साल पहले दीवानगंज पंचायत में 3 ग्राम पंचायतों में गौशाला निर्माण करने की आधारशिला रखी थी जिसमें गीदगढ़ पंचायत गौशाला, , सेमरा पंचायत गौशाला ,शाहपुर पंचायत के भर्तीपुर गौशाला की आधारशिला रखी थी उसी समय प्रत्येक गौशाला के लिए 37 लाख 85 हजार रुपए राशि भी निश्चित की गई थी
जिनमें ग्राम पंचायत गीदगड़ की गौशाला 2 साल पहले बनकर तैयार हो गई है मगर बिजली और पानी की कमी के कारण आवारा पशुओं को ठिकाना नहीं मिल सका है।

इनका कहना हे –

बिजली पानी का इंस्ट्रूमेंट 3.89 लाख बना दिया गया है। बारिश के बाद काम चालू होगा। मगर बिजली और पानी की कमी से गौशाला मैं पशुओं को छोड़ने का कार्य अभी तक चालू नहीं हुआ।
गीदगढ़ सरपंच लीला किशन अहिरवार अहिरवार

शाहपुर पंचायत के भरतीपुर गांव में गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। गौशाला में 70 पशुओं को छोड़ गया है नल जल योजना के तहत पानी की व्यवस्था की जा रही है एक-दो दिन में वहा पूरा हो जाएगा
सचिव सीताराम अहिरवार ग्राम पंचायत शाहपुर
ग्राम पंचायत सेमरा की गौशाला अभी अधूरी पड़ी हुई है पूर्व सरपंच ने बहुत ही कम काम किया था गौशाला में जगह-जगह पेड़ पौधे उग थे जंगल जैसा प्रतीत हो रहा था वर्तमान सरपंच भानु लोधी द्वारा गौशाला का कार्य प्रारंभ कर दिया है। 80% काम पूरा हो गया हैै केवल 20% कम ही बाकी है जो कुछ दिन में पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद गौशाला में पशुओं को रखा जाने लगेगा
सेमरा सरपंच भानु लोधी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811