Let’s travel together.

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत ने विश्व धरोहर साँची स्तूप का किया भ्रमण

0 148

देवेन्द्र तिवारी साँची ,रायसेन

केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को एक दिवसीय भ्रमण पर रायसेन जिले में सांची स्थित विश्व धरोहर बौद्ध स्तूप पहुंचे। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत का भारतीय संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।


केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने बौद्ध स्तूपों सहित अन्य धरोहरों को देखा तथा उनकी सुंदरता, बनावट शैली देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। बौद्ध स्तूपों के साथ ही यहां के नैसर्गिक सौंदर्य ने भी उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा भगवान बौद्ध की शिक्षाओं और सम्राट अशोक के संदेशों से अवगत करवाया। उन्हे सांची स्तूपों की बनावट शैली, उनके ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के बारे में अवगत कराया।

केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा की पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। पर्यटन स्थलों को टूरिस्ट सर्किट से जोड़ा जा रहा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के नवीन अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, क्षेत्रीय निदेशक श्री भुवन विक्रम, अधीक्षण पुरातत्वविद श्री मनोज कुर्मी, सहायक पुरातत्वविद श्री एमसी जोशी तथा साँची स्तूप प्रभारी श्री संदीप मेहतो सहित अनय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811