Let’s travel together.

बारिश में भी बिजली पानी का संकट बिजली की आंख मिचोली बन रही जल प्रदाय में बाधा!

0 180

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

सांची के लोगो के सामने भर बारिश में भी बिजली पानी का संकट परेशानी का सबब बन गया है ।बारिश पूर्व तैयारी मात्र ढकोसला साबित बनकर तैयार गई हैं ।लोगों को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए दो चार होना पड रहा है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों क्षेत्र भर मे भारी बारिश का दौर जारी है इस बरसात के संकट से लोग उभर भी नहीं पा रहे है कि नगर वासियों के सामने नगर भर मैं बिजली पेयजल संकट ने परेशान कर दिया है ।इस स्थल को एक ऐतिहासिक दृष्टि के रूप में जाना जाता है परन्तु इस स्थल पर लोगों को मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा पड गया है ।मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जिम्मेदार पूरी तरह नाकाम साबित हो चुके है ।नगर भर मे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा कर रह गई है बारिश के दिनों में लोग तब भयभीत हो उठते हैं जब बारिश का पानी जहरीले कीडे कांटों के बिलो मैं समा जाता हैं तब कीडे कांटे अपने बिल छोड़ घरों की तरफ सूखे स्थान तलाशते हुए घरों तक पहुंच जाते है तब बिजली की चरमराई व्यवस्था सै लोगों को कीडे कांटों का डर बढ जाता है यही हाल नगर की पेयजल व्यवस्था का बन चुका है नगर भर मे बारिश के चलते पेयजल का गंभीर संकट चल रहा है हालांकि गर्मी के दिनों में जलस्तर कम होने के कारण प्रशासन द्वारा नगर को दो दिन में एक बार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर दी थी परन्तु दो दिन में एक बार भी जलापूर्ति के संकट से लोग जूझ रहे हैं इस संबंध में जब समस्या से जिम्मैदारो को अवगत कराया जाता हैं तो वह यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है कि बिजली नहीं होने से समस्या बन रही हैं वह बिजली पर अपना ठीकरा फोडकर अलग हो जाते है।

बारिश के दौरान भी लोगों को पेयजल संकट से जूझते मजबूर होना पड रहा है ।हालांकि भारी बारिश होने से हर जगह लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं परन्तु इस स्थल पर लगता है पानी की पूर्त्ति नहीं हो सकी जिस कारण हर दिन पानी प्रदाय न होना प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है ।हालांकि बारिश पूर्व बरसात से निपटने स्थानीय प्रशासन एवं विद्धुत मंडल गर्मी के दिनों में भी तैयारी की आड मे परेशानी खडी कर देते हैं तथा बारिश में भी व्यवस्था के नाम पर मूलभूत सुविधाओं से लोगों को मेहरूम रखते हैं ।तब बारिश की तैयारी के नाम पर लाखों रुपए की राशि भेंट चढ़ जाती हैं इस भेंट चढने वाली राशि की ओर न तो शासन न ही प्रशासन की नजर पहुंच पाती हैं जिसका खामियाजा लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जूझकर चुकाने मजबूर होना पडता है ।हालांकि बिजली पानी के बिल का बोझ उपभोक्ता भुगतने पर मजबूर रहते है सुविधाओं के अव्यवस्थित होने पर भी न तो पेयजलापूर्ति मे उपभोक्ता राहत से मेहरूम रहते है तो दूसरी ओर बिजली न होने पर भी बिजली बिलों का भार उपभोक्ताओं पर बना रहता है तथा अव्यवस्थित मूलभूत सुविधाओं के बावजूद लोगों को बिलो के नाम पर बोझ उठाने मजबूर होना पडता है ।इन अव्यवस्था की ओर न तो शासन में बैठे लोग न ही प्रशासन मे बैठे लोगों को ही सुध लेने की फुरसत मिल पाती हैं तब नागरिक शासन प्रशासन को कोसते दिखाई दे जाते है ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश पूर्व तैयारी पर सरकारी राशि भेंट चढने के बाद भी सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाती तथा बारिश के दौरान भी लोगों को मूलभूत सुविधाओ से वंचित रहना पड़ता है ।

इनका कहना है

हमनें निर्देश दिये हैं प्रतिदिन 45 मिनट पेयजल आपूर्ति की जाये ।तथा बार बार बिजली जाने से समस्या आ रही हैं हमने बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए मंडल अधिकारियों से चर्चा की है ।

रामलाल कुशवाहा सीएमओ नप सांची
बारिश के कारण बार बार केवल फाल्ट होने की समस्या से बिजली बंद करना पडती हैं एवं बडी लाइन के तार टूटने पर बिजली बंद करना पडती हैं हम सभी उपभोक्ताओं से धेर्य बनाने एवं बिजली सुचारू बनाने में सहयोग की अपेक्षा करते है।

मनीष श्रीवास्तव जेई सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल     |     सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811