अभिषेक असाटी बक्सवाहा
शिक्षा का स्तर सुधारने शासन द्वारा नित नए प्रयास किये जा रहे है बच्चो को स्कूल की तरफ आकर्षित करने अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है वही स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और भ्रष्ट रवैये के चलते शासन की मंशा पूरी होती नजर नहीं आ रही है स्कूल प्रबंधन इस कदर अपनी मनमानी पर उतारू है कि वह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में कोई परहेज़ नहीं कर रहा है
बक्सवाहा विकासखंड अंतर्गत आने वाले गढ़ीसेमरा हाई स्कूल मे स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी पर इस कदर उतारू हैं कि वह नोनीहालो की शिक्षा और सुरक्षा दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहा है कुछ दिन पूर्व स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी जिसमें सातवीं कक्षा का छात्र करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया था 2 घंटे चले उपचार के बाद छात्र खतरे बाहर आया मामले की जानकारी लगने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया जिसमें स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई गई बाबजूद इसके स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतारू है हाल ही में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में चौकाने वाला गड़बर झाला सामने आया जिसमें योग्य आवेदक की नियुक्ति देर से की गई गौरतलब है कि योग्यआवेदक का नाम पोर्टल पर दिख रहा था बाबजूद उसको नियुक्ति के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था नियुक्ति की आखिरी दिनांक आने को लेकर योग्य आवेदक ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आबेदन दिया जिसके बाद श्री चौरसिया ने मामले को संज्ञान में लेकर योग्य आवेदक की नियुक्ति कराई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतिथि शिक्षकों की भर्ती में बड़ा गोलमाल हुआ है जिसमें योग्य आबेदक दफ्तरों के चक्कर काट रहे है और आयोग्य आवेदक अतिथि शिक्षकों के पदों पर कुंडी मारे बैठे हैं यहां अतिथि शिक्षको की भर्ती में योग्यता के आगे भाई भतीजावाद और रिश्वत हावी है अब ऐसे में देखना होगा कि आने वाले समय में योग्य उम्मीदवार यूं ही दफ्तरो के चक्कर काटते रहते है या फ़िर उन्हे न्याय मिल पाता है।
इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया था कि आवेदक को जॉइनिंग नहीं कराई जा रही मैंने संबंधित संकुल प्राचार्य को नियमानुसार जॉइनिंग कराने के निर्देश दिए थे, आवेदक की जॉइनिंग हो चुकी है।