Let’s travel together.

पागल कुत्ते का आंतक ऐसा कि 15 लोगों को काटा, नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला

0 63

– पोहरी के ग्राम घटाई में हुई घटना

– घायलों को उपचार के लिए पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल लाया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी थानांतर्गत एक पागल कुत्ते ने अचानक ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे में कुत्ते ने बच्चों और बड़ों को मिलाकर करीब 15 ग्रामीणों को घायल कर दिया। हालात यह बन गए कि पागल कुत्ते के आतंक का अंत करने के लिए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे मार दिया। घायलों को उपचार के लिए पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल ले जाया गया।

कुत्ते ने गांव में कई लोगों को शिकार बनाया-

बताया जाता है कि ग्राम घटाई में पिछले कुछ दिनों से एक आवारा कुत्ता पागल हो गया था, अचानक से कुत्ते ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। पहले तो कुत्ते ने घर के बाहर बैठे अशुल नाम के बच्चे पर झपटा मारा और उसे काट लिया। जब कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया तो उसके पिता सुघर सिंह यादव उसे बचाने के लिए आए। कुत्ते ने सुघर सिंह को भी अपना शिकार बना लिया। इसके बाद कुत्ते ने गांव में घुमते हुए लगातार कई लोगों को शिकार बनाया।

ग्रामीणों ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार दिया-

श्वान ने घटाई गांव के लोगों के साथ-साथ रास्ते से गुजर रहे ग्राम राठखेड़ा, वेशी, भैंसदा, बमरा, रानीपुरा गांव के लोगों पर भी हमला कर दिया। अंत में कुत्ते के आतंक का अंत करने के लिए उसका शिकार बने एक युवक ने कुत्ते को पकड़ लिया, इसके बाद ग्रामीणों ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार दिया। वहीं पोहरी बीएमओ डा दीक्षांत शर्मा ने बताया कि 14 लोग पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे थे। सभी घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ लोग जिला अस्पताल भी पहुंचे हैं। घायलों में राठखेड़ा निवासी काजल आदिवासी (10 वर्ष), सतीश पाल (25), वेशी निवासी सोनम (8), अतर सिंह धाकड़ (30), भैसदा निवासी संजना (6), बमरा निवासी पूनम बाथम (9), रानीपुरा निवासी बदामी परिहार (59), तथा घटाई निवासी अंशुल यादव (12), अनुष्का पाल (11) और सुधर यादव (32) शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811