Let’s travel together.

करैरा जनपद कार्यालय के सामने एक लाख की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

0 210

कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी थी लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में करैरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने दोपहर 1:00 बजे लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा ग्राम पंचायत सिलरा के रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी जनपद पंचायत नरवर के रोजगार सहायक को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि ग्राम सिलरा सरपंच के भाई वसीम खान द्वारा पंचायत के कामों में कमीशन मांगने पर सचिव द्वारा 2 लाख 17 हजार की मांग की गई थी जो बाद में 2 लाख में सौदा तय हो गया था। जिसकी पहली किस्त आज एक लाख नगद लेते हुए लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा सचिव को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है।

इस कार्यवाही करने वाली टीम में योगेश कुरचानिया ,कविंद्र सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह तोमर, भरत सिंह किरार, श्रीमती अंजली शर्मा आरक्षक ,हेमंत शर्मा की विशेष भूमिका रही ,सुरेंद्र सेविल ,देवेंद्र पवैया ,विनोद शाक्य, अंकित शर्मा ,अमर सिंह गिल सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811