Let’s travel together.

थाना औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता हत्या के आरोपियों की महज चंद घंटो में किया गिरफ्तार

0 145

-सतलापुर थाना क्षेत्र में पारले एग्रो कंपनी में निर्माणाधीन प्लांट में काम करने वाले लेबर के आपसी विवाद में दो लेबर ने मिलकर की थी तीसरे की हत्या
-सिकंदरपुर जिला बलिया (यूपी) के पाँच लेबर आए थे कंपनी में मजदूरी करने
-शराब के नशे में आपस में हुआ था विवाद में
-घटना के बाद दोनों आरोपी हो गए थे फरार
-पुलिस टीम ने तत्परता से दोनो आरोपियों को बीना रेल्वे स्टेशन से किया गिरफ्तार

रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को महज चंद घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 09 मय को फरियादी गुड्डू राजभर निवासी मिती चक बलदेव मोहल्ला सिकदरपुर जिला बलिया उत्तरप्रदेश हाल पारले एग्रो कंपनी परिसर राहुलनगर, सतलापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 मय के शाम करीब 5 बजे की बात है में बाजार से वापस कंपनी पहुंचा तो देखा कि अनिल राजभर घायल कमरे में पड़ा कराह रहा था। नीचे चटाई पर खून भी लगा था। मैने अनिल राजभर से पूछा कि तुझे क्या हुआ तो उसने बताया कि मुझे अरविन्द राजभर और मुन्ना बारी ने पेट में छुरी से मारकर भाग गए हैं। फिर मैंने व साथी धन्नू व कंपनी की एम्बुलेंस से अनिल राजभर को सरकारी अस्पताल मंडीदीप लेकर गए। जहां डाक्टर साहब ने अनिल राजभर को चैक करने पर उसकी मौत हो जाना बताया। अरविन्द राजभर और मुन्ना बुरा मारकर उसकी हत्या कर कंपनी से भाग गए थे। अनिल राजभर को पेट में छुरा मारा था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 97/2022 धारा 302, 34 आईपीसी का कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना गंभीर प्रकृति की होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना के आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी ओबेदुल्लागंज मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी के हमराह विशेष टीमों का गठन किया गया। तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों का हबीबगंज,भोपाल, सीधी, विदिशा, गजबसौदा की लोकेशन मिली। जिस पर इन सभी जगह पर आरोपियों के फोटोग्राफ भेजकर टीमें लगाई गई तो बीना में आरोपियों को भोपाल एक्सप्रेस से पकड़ा गया। आरोपी अरविन्द राजभर, मुन्ना बारी दोनो दूसरे राज्य उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। जो उत्तर प्रदेश से अन्यत्र प्रांत भागने की फिराक में थे।

गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम का विवरण-
आरोपी अरविन्द राजभर पिता स्व. जगन्नाथ राजभर उम्र 32 साल निवासी मिसि चक सिकदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश। मुन्ना बारी पिता बीरबल उम्र 40 साल निवासी ग्राम नसीराबाद थाना फेफना जिला बलिया उत्तर प्रदेश को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना और सतलापुर के थाना प्रभारी सतलापुर उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विनोद परमार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक आर पी गोहे, सहायक उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बृजमोहन साहू, सहायक उपनिरीक्षक सोनसिंह वायाम, प्रधान आरक्षक वरूण धारिया, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, प्रधान आरक्षक अहमद नूर, आरक्षक अशोक मौना, आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक सीताराम सोलंकी, आरक्षक दिनेश यादव, आरक्षक सौरभ दास, आरक्षक राजेन्द्र दायमा एवं जीआरपी थाना बीना के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह धुर्वे, उपनिरीक्षक जी आर मार्के, सहायक उपनिरीक्षक बी. एल कौल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सलोनिया, आरक्षक बृजेन्द्र कौशिक, आरक्षक सचिन श्रीवास्तव, आरक्षक बलगत सिंह, आरक्षक नन्हे सिंह, आरक्षक चन्द्रेश यादव, व थाना कोतवाली बिदिशा से आरक्षक सुरेश रघुवंशी तथा सायबर शाखा रायसेन के सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक शुभम चिढ़ार की अहम भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |     रायसेन में वन भूमि पर बोरिंग रोकने का एक डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर हमला,महिलाओं ने घेरकर मारा वनरक्षक के सिर में लगी चोट     |     भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया संविधान गौरव दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811