टोल प्लाजा पर कार सवार को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा, टोल कर्मियों ने टोल ना देने पर की कार सवार की मारपीट की
– टोल चुकाने को लेकर हुआ विवाद
– शिवपुरी जिले के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से मारपीट का हुआ वीडियो वायरल
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ लात घूंसो और बेल्टों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो 20 अगस्त की शाम का बताया गया हैं।इस विवादास्पद पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से अक्सर मारपीट के वीडियो सामने आते रहते हैं।
विवाद के बाद टोल कर्मियों ने कार सवार की मारपीट की-
बताया जाता है कि 20 अगस्त की शाम गुना की ओर से आ रही एक कार पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर रुकी थी। यहां कार सवारों का विवाद टोल चुकता करने को लेकर टोल कर्मी से हो गया था। इसके बाद टोलकर्मियों ने मिलकर कार सवारों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। टोलकर्मी इतने पर भी नहीं रुके थे। उनके द्वारा एक कार सवार को दौड़ा दौड़ा के पीटा गया। जब टोल कर्मी कार सवार को लात, घूंसों और बेल्टों से पीट रहे थे। इसी दौरान किसी राहगीर द्वारा मारपीट करते का वीडियों बना लिया गया था।
टोल नहीं देने के कारण हुआ विवाद मैनेजर–
टोल केंद्र पर मारपीट की घटना के बाद टोल मैनेजर संजय गोस्वामी का कहना है कि कार में महिला भी सवार थी। कार सवार अपने आप को किसी संगठन से जुड़ा बताते हुए टोल न देने की बात कर रहे थे। जब टोलकर्मी ने टोल की मांग की तो उसके साथ कार सवारों ने मारपीट कर दी थी। घटना के वक्त डायल 100 को सूचना दी गई थी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक कार सवार भाग चुके थे। इस मामले में घटना की शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज नहीं कराई गई हैं। हालांकि मारपीट का वीडियों पुलिस तक पहुंचा है।
पूर्व में भी कई मारपीट की घटनाएं हो चुकी है-
शिवपुरी के पुरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान से भी यहां पर विवाद हुआ था जिसमें नंद कुमार सिंह चौहान से यहां बदतमीजी की गई थी इसके बाद यहां विवाद हुआ था और उनके गार्ड ने यहां एक टोल प्लाजा कर्मी की मारपीट की थी। पिछले दिनों एक महाराष्ट्र के कार सवार लोगों का भी यहां विवाद हो चुका है इस तरह से पूर्व में कई विवाद यहां हो चुके हैं।