Let’s travel together.

महिला से धोखा करके अपने खाते में रुपये डलवाने वाले तीन व्यक्तियों से मय ब्याज के बसूली राशि

0 119

– कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर जेपी गुप्ता को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के समक्ष गत दिनों हुई जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची तहसील पिछोर के ग्राम वपावली निवासी वति आदिवासी की शिकायत का तुरंत निराकरण किया गया है। धाखाधड़ी करके निकाली गई राशि मय ब्याज के वति आदिवासी के खाते में भी जमा करा दी गई है। जिससे वति आदिवासी ने प्रसन्नता जाहिर कर प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

गतदिवस जनसुनवाई में वति आदिवासी पत्नि स्व.लखन आदिवासी निवासी ग्राम वपावली तहसील पिछोर ने शिकायती आवेदन कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी को दिया और अपनी समस्या सुनाई। तब तुरंत उन्होंने संयुक्त कलेक्टर जेपी गुप्ता को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
संयुक्त कलेक्टर जे पी गुप्ता ने बताया कि वति आदिवासी के पति की मृत्यु 2 जुलाई 2021 को होने से संबंल योजना के अंतर्गत 02 लाख रुपये स्वीकृत हुये। जो वति आदिवासी के सेन्ट्रल बैंक मनपुरा खाता में जमा हुए। इस खाते में से 1 लाख रुपये की राशि चेक से स्वयं खाताधारक को भुगतान हुए। इसके बाद चेक से 1 लाख रुपये सुनील राय को भुगतान बैंक द्वारा किया गया। इसी बैंक खाते में वति आदिवासी की पीएम आवास की राशि भी जमा होती है। इसके साथ ही चेक के माध्यम से 40 हजार रुपये एवं 15 हजार रुपये धर्मेन्द्र को भुगतान हुए। इस प्रकार अनाधिकृत रूप से धोखा करके अपने खाते में रुपये डलवाने वाले सुनील राय, धर्मेन्द्र और महेन्द्र प्रताप सिंह चौहान को 12 अगस्त को नोटिस जारी कर संबंधित के खाते में राशि मय ब्याज के जमा कराने के लिए आदेशित किया गया। इसके बाद इन लोगों द्वारा 14 अगस्त को मय ब्याज के राशि 1 लाख 62 हजार 570 रुपये वति आदिवासी के खाते में जमा करा दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811