मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेडा , सरार , जमुनिया, निनोद, गीदगड़ सहित आसपास के ग्रामीणों अंचलों की पंचायतो में शुक्रवार 16 अगस्त को ग्राम सभाओं को आयोजन किया गया। इन सभाओं में प्रमुख रूप से गांव में कराए गए विकास कार्य की स्थिति, कार्ययोजनाओं सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही इन्हीं सभाओं के जरिए गांव में आने वाले दिनों में किए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई। इन ग्राम सभाओं में विचार के लिए स्थानीय एजेंडा के साथ-साथ राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों से प्राप्त एजेंडें के बिंदु शामिल किए गए हैं
पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाओं में शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता, नल-जल योजना के रख-रखाव की व्यवस्था, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुरक्षित जल के उपयोग को बढ़ावा देना, अडाप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम, हर घर जल कार्यक्रम आदि पर चर्चा की गई। इसके अलावा ग्राम सभा में ग्राम गौरव दिवस के आयोजन पर चर्चा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना पर चर्चा, वृक्षारोपण एवं वर्षा के जल को रोकने की कार्ययोजना और भूमि को बंजर होने से रोकने की आवश्यकता एवं रणनीति पर चर्चा कि गई।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।