Let’s travel together.

नटेरन पुलिस 100 डायल द्वारा गुमशुदा 7 बच्चों को उनके परिवार से मिलाया 

0 152

 

विदिशा। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अति. पुलिस अधीक्षक  डॉ.प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी गंजबासौदा मनोज मिश्राद्वारा सभी डायल 100 पर प्राप्त इवेंटों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर संवेदनशील पूर्वक त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।

14 अगस्त को रात्रि थाना में नटेरन पुलिस की डायल 100 एफआरव्ही 07 को ड्यूटी पर उपस्थित आरक्षक 402 गौरव शर्मा को ग्राम आमखेड़ा सूखा से कॉलर शिवदयाल मीणा के द्वारा एफआरव्ही 07 थाना नटेरन पर सूचना दिया गया था कि कुछ बच्चे ग्राम आमखेड़ा सूखा पलालकपुर जोड़ पर घूमते हुए पाए गए जिनके घर गांव की जानकारी नहीं है जिसकी जानकारी आरक्षक गौरव शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी नटेरन आशुतोष सिंह राजपूत को दी गई को दी गई , जो थाना प्रभारी द्वारा उक्त सूचना पर तत्काल संवेदनशील पूर्वक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया,आरक्षक गौरव शर्मा रवाना होकर ग्राम आमखेड़ा पहुंचकर कॉलर शिवदयाल और अज्ञात मिले 07 बच्चों से बालमन को समझते हुए संवाद किया गया जिनके द्वारा अपना ग्राम नटपुरा हीरापुर थाना शमशाबाद का रहने वाला बताया । बाद ग्राम नटपुरा मोहल्ला हीरापुर में संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया जिनके के द्वारा बच्चों द्वारा बताया गया पता सही पाया गया बाद कॉलर और बच्चों को साथ लेकर ग्राम नटपुरा हीरापुर पहुंचकर बच्चों को उनके चाचा रूप सिंह सपेरा को   सुरक्षित सुपुर्द किया गया ।
विदिशा पुलिस द्वारा संवेदनशील पूर्वक कार्य करते हुए विदिशा पुलिस वर्दी के साथ हमदर्दी भी को चरितार्थ किया।

उक्त संवेंदनशील कार्य में प्रमुख भूमिका थाना प्रभारी आशुतोष सिंह आरक्षक गौरव शर्मा डायल 100 पायलट ओम प्रकाश गोस्वामी, ग्रामीण शिवदयाल मीणा, ग्रामीण गौरव मीणा की रही ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811