Let’s travel together.

प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पवार का भव्य स्वागत, जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

0 150

रायसेन। जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पवार का भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में पहला आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने श्री पवार को शाल और श्रीफल से सम्मानित कर भव्य स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा, सहित और कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में श्री पवार ने जिले की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की और पार्टी के विभिन्न योजनाओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और मेहनत के लिए सराहा और साथ ही स्थानीय मुद्दों पर अपनी दृष्टि साझा की।श्री पवार ने सभी को स्नेहपूर्वक स्वागत के लिए धन्यवाद कहा और जिले के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राकेश राकेश, तोमर और मंडल अध्यक्ष जीतू शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी परिवार के लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811