Let’s travel together.

सागर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया ध्वजारोहण ,परेड की सलामी ली,स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

0 88

स्वतंत्रता सेनानियों के अथक परिश्रम, त्याग और बलिदान का परिणाम है स्वतंत्रता दिवस

सागर में धूमधाम, हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सागर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया ध्वजारोहण ,परेड की सलामी ली

स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

सागर।सागर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री तथा सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के अथक परिश्रम, त्याग और बलिदान का परिणामस्वरूप मिली स्वतंत्रता को सागर जिले वासियों ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया।

मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर को सम्मानित भी किया। उन्होंने शॉल, श्रीफल और पुष्पहार से सेनानियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शासकीय उ.मा.वि. , उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राइज उ.मा.वि. सागर, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल एवं लिटिल स्टार मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। जबकि खेल युवा कल्याण विभाग की खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ का अदभुत प्रदर्शन किया गया।


कार्यक्रम में जेएनपीए, जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण बल मकरोनिया, होम गार्ड सागर, जिला पुलिस बल महिला सागर, 11 एमपी बटालियन एनसीसी बालक, 7 एमपी बटालियन बालिका, शौर्य दल सागर एवं पुलिस बैंड प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। जिसका उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से अभिवहन किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों भी उपमुख्य मंत्री श्री शुक्ल ने किया सम्मानित

मुख्य अतिथि मंत्री श्री शुक्ल ने उत्कष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं एवं मार्च पास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े , विधायक  शैलेंद्र जैन , महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष शर वृंदावन अहिरवार,  गौरव सिरोठिया, महापौर प्रतिनिधि  सुशील तिवारी,  प्रभु दयाल पटेल,
पूर्व विधायक  नारायण प्रसाद कबीरपंथी,  संजीव दुबे,  शैलेश केशरवानी,  श्याम तिवारी एवं भूतपूर्व सैनिकों सहित सागर संभाग के कमिश्नर  वीरेंद्र सिंह रावत, आईजी  प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक  सुनील जैन, कलेक्टर श्री संदीप जी. आर., पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल, सीसीएफ  अनिल के. सिंह, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री,अपर कलेक्टर  रूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पीसी शर्मा, एसडीएम श्रीमती आदिति यादव, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग , डिप्टी कलेक्टर  विजय डहरिया सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं नागरिक गण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. अरविंद जैन एवं रचना तिवारी ने किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की मध्यान भोजन की प्रशंसा

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन

उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मध्यान भोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज यहां मध्यान्ह भोजन में प्रेम भाव के साथ स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अन्य अतिथियों ने शासकीय हाई स्कूल कनेरा देव एकीकृत शाला में छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। छात्राओं के साथ सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने पूरे विधि विधान के साथ भोजन मंत्र पढ़ने के पश्चात मध्यान भोजन किया।

उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने मध्यान्ह भोजन की प्रशंसा की। इस दौरान सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री गौरव सिरोठिया, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल, सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं शामिल हुईं ।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रोपा पीपल का पौधा

उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर शासकीय माध्यमिक शाला कनेरा देव में मध्यान भोजन के उपरांत पीपल का पौधा रोपा। उपमुख्यमंत्री डॉक्टर श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम महा अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज हम सभी ने सागर में भी पौधा रोपण किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन , श्री गौरव सिरोठिया, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811