Let’s travel together.

जनसुविधा केंद्र में गंदगी का अंबार, सीएमओ बोलें कराएंगे नियमित सफाई

0 62

 

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

बरेली नगर के एसडीएम, तहसील कार्यालय के पास पिपरिया चौराहे पर बनें सार्वजनिक शौचालय में नियमित साफ-सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं। वैसे तो पूरे परिसर में गंदगी और बदबू का साम्राज्य हैं,लेकिन खासकर मूत्रालय की स्थिति गंभीर है,यहां हाथ धोने के लिए लगें नलों के टूटने और पानी के न होने से यहां आने वाले लोगों को गंदगी और बदबू से दो-चार होना पड़ता है। स्थिति यह है कि यहां आने वाले लोग दो मिनट भी खड़े रहना नहीं चाहते क्योंकि नियमित साफ-सफाई न होने और पानी के अभाव में गंदगी और दुर्गंध उन्हें यहां रुकने नहीं देती। लेकिन फिर भी मजबूरी में नागरिकों को इस गंदगी और दुर्गंध से सराबोर शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता है। नागरिकों ने उक्त सार्वजनिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई कराएं जाने की मांग की हैं।
सीएमओ ने किया निरीक्षण – सार्वजनिक शौचालय में गंदगी और दुर्गंध रहने की नागरिकों की शिकायत पर बुधवार को सीएमओ हरिशंकर वर्मा,नपं कर्मचारी श्याम सोलंकी के साथ सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि नागरिकों की शिकायत सही है। सार्वजनिक शौचालय में नियमित साफ-सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध का साम्राज्य हैं। सीएमओ ने वहां मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी जिसकी जिम्मेदारी होती है कि वह परिसर को साफ स्वच्छ रखें को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए, कहीं भी गंदगी नजर न आए, लोगों को सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल के कोई असुविधा न हो। जिसपर कर्मचारी ने सीएमओ को अपनी व्योवहारिक परेशानी और मजबूरी बताई। और कहा कि इसके लिए ठेकेदार जिम्मेदार हैं। मूत्रालय परिसर में लगे नलों को आसमाजिक तत्व तोड़ देते हैं,ऐसे में कहा तक बार बार नल लगवाएं।
कई लोगों का रोज होता है यहां आना जाना– एसडीएम,तहसील और उप पंजीयक कार्यालय के साथ लोकसेवा केन्द्र होने के चलते यहां बड़ी संख्या में नागरिक ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन यहां आते हैं,और इन लोगों को जरुरत पड़ने पर उक्त सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल भी करना पड़ता हैं,लेकिन सार्वजनिक शौचालय में व्याप्त गंदगी और दुर्गंध के चलते इन लोगों को खांसी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। सार्वजनिक शौचालय से उठने वाली दुगंध के चलते आसपास के दवा दुकानदारों,वहां आने वाले मरीजों,उनके परिजनों, महिलाओं व एसडीएम, तहसील और उप पंजीयक कार्यालय अपने जरूरी कामों से आने बाले लोगों को शौचालय में व्याप्त गंदगी ओर दुर्गन्ध को सहन करते हुए निस्तार करना पड़ता हैं।
**कराएंगे नियमित साफ-सफाई- बुधवार को नागरिकों और नगर के पत्रकारों की शिकायत पर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने आस्वस्त किया कि सार्वजनिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई होगी, अभी फिलहाल में नगर परिषद साफ-सफाई कराएंगी और साथ ही ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा कि वह सार्वजनिक शौचालय परिसर की नियमित साफ-सफाई कराएं,यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811