Let’s travel together.

लगातार हो रही बारिश से ग्राम कुलहड़िया में घर में भरा पानी

0 303

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
विधवा महिला को नही मिला पीएम आवास योजना का लाभ
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत नरखेड़ा पंचायत के ग्राम कुलहड़िया निवासी गुलाब कुशवाहा पति स्वर्गीय अशोक कुशवाहा के घर में गुरूवार सुबह 6 बजे से हो रही बारिश के कारण पानी भर गया। जिससे उनके खाने पीने का सामान भी खराब हो गया।
गुलाब कुशवाहा नेे बताया कि उन्हें अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है और हर साल हाईवे का पानी उनके घर में भर जाता है पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है,जिससे रहने के लिए जगह भी नहीं बचती है। उनके पति का स्वर्गवास कुछ साल पहले हो गया वे अपनी तीन बच्चियों का मेहनत मजदूरी कर पालन पोषण करती हैं। कई बार आवेदन देने के बाद भी पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, ऐसे में बारिश में हर साल घर में पानी भरने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है मगर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811